इंदौर | अखिल भारतीय स्तर पर शक्कर का औसत खुदरा मूल्य उछलकर 63.97 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, थोक मंडी और मिलों में कीमतें लगातार घट रही हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 'एस' ग्रेड शक्कर का एक्स-फैक्ट्री भाव 5500 से 5700 रुपए से घटकर अब 5400 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया है। सरकारी नियमों में सख्ती के चलते घटे दामों पर भी फिलहाल बड़े खरीदारों की कमी देखी जा रही है। इंदौर के उद्योग समीक्षकों का मानना है कि थोक बाजार की इस मंदी का सीधा लाभ अगले दो से तीन दिनों में आम उपभोक्ताओं को मिलेगा और खुदरा भाव 60 रुपए प्रति किलो से नीचे आ जाएंगे।
दैनिक उपयोग के किराना और साबूदाना के भाव
त्योहारी और दैनिक मांग के बीच साबूदाना और खोपरा के दामों में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बाजार में शक्कर के थोक भाव 5800 से 5900 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। वहीं, साबूदाना की विभिन्न किस्मों में रायल रतन साबूदाना लूज में 7550 रुपए और एक किलो पैकिंग में 8100 रुपए प्रति क्विंटल है। सच्चा मोती लूज में 7450 रुपए, एक किलो पैकिंग में 7950 रुपए और आधा किलो पैकिंग में 8050 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर उपलब्ध है। इसके अलावा, सच्चा साबूदाना एगमार्क आधा किलो पैकिंग 8200 रुपए, साबूदाना चक्र एगमार्क 500 ग्राम पैकिंग 8140 रुपए और साबूदाना गोपाल लूज 25 किलो 6910 रुपए प्रति क्विंटल है। खोपरा गोला कट्टे में 355 रुपए और बॉक्स में 365 से 419 रुपए, जबकि खोपरा बूरा थोक में 3200 से 5950 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है।
मसालों की मंडी में उतार-चढ़ाव
मसालों के बाजार में भी कीमतों का अलग-अलग रुख है। कालीमिर्च सामान्य 755 से 760 रुपए, मिनिमटर 775 से 785 रुपए और मटरदाना 800 से 900 रुपए प्रति किलो बिक रही है। हल्दी निजामाबाद 230 से 250 रुपए और हल्दी सांगली 320 रुपए प्रति किलो है। जीरा सामान्य 240 से 245 रुपए, मीडियम 250 से 285 रुपए और बेस्ट क्वालिटी 310 रुपए प्रति किलो पर है। सौंफ मोटी 130 से 155 रुपए, बारीक 175 से 275 रुपए और एक्सट्रा बेस्ट 325 से 385 रुपए प्रति किलो के भाव पर है। इसके अतिरिक्त, लौंग चालू 900 से 920 रुपए और बेस्ट 950 रुपए, दालचीनी 250 से 255 रुपए और बेस्ट 260 से 270 रुपए, जायफल 840 से 880 रुपए और बेस्ट 925 रुपए प्रति किलो है। जावित्री 1850 से 2000 रुपए और बेस्ट 2300 से 2350 रुपए, जबकि बड़ी इलायची 1350 से 1450 रुपए और बेस्ट क्वालिटी 1550 से 1650 रुपए प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है।
पूजन सामग्री के ताजा दाम
पूजन सामग्री के बाजार में नारियल की 120 भरती 3100 से 3150 रुपए, 160 भरती 3600 से 3650 रुपए, 200 भरती 3900 से 3950 रुपए और 250 भरती 4600 से 4650 रुपए के भाव पर है। देशी कपूर 1295 से 1320 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। पूजा बादाम 250 से 260 रुपए और बेस्ट क्वालिटी 275 से 300 रुपए प्रति किलो है। इसके साथ ही पूजा सुपारी 425 रुपए और अरीठा 175 रुपए प्रति किलो है। केसर के दाम 185 से 200 रुपए प्रति ग्राम हैं, जबकि बेस्ट क्वालिटी केसर 255 से 262 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर मिल रहा है।
