Breaking

कोविन पोर्टल सर्वर क्रैश होने से टीका पंजीयन में आई रुकावट



जबलपुर। एक मई से देश में शुरू हो रहे वैक्सनीशन के महाअभियान के लिए बुधवार से पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। यह पंजीयन 18 से 44 साल के लोगों को कराना है, तभी वे टीका लगवा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन आज से यानि 28 अप्रैल शाम 4 बजे से शुरू होना था, लेकिन 4 बजते ही कोविन पोर्टल क्रैश हो गया। लोगों को आरोग्य सेतु और उमंग ऐप पर भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा।

बताया गया है कि निर्धारित समय पर रजिस्ट्रेशन कर रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोबाइल नंबर डालने के बाद कई का ओटीपी नहीं आया, तो कई को ट्राय अगेन का मैसेज आ गया। लोग बार-बार ट्राय करते रहे। बता दें कि जबलपुर में करीब 7-8 लाख लोगों को इस वर्ग में वैक्सीन लगना है।

जनकारी के अनुसार जब से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को टीका लगने की खबर आई है तभी से खास तौर पर युवाओं में इसके प्रति ज्यादा रुझान देखा जा रहा है। खास तौर पर कामकाजी 18 से 45 आयु वर्ग के लोग जल्दी से जल्दी टीका लगवाना चाहते हैं ताकि संक्रमण की संभावना कम से कम हो जाए। इसी सोच के साथ बुधवार को सायं 4 बजे से पोर्टल खुलने की जानकारी रखने वाले लोगों ने पंजीयन के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिए थे। लेकिन जिनको ओटीपी नहीं मिला या जिन्हें पुनः प्रयास करने का मैसेज मिला वे निराष हो गए। यह भी माना जा रहा है कि गुरुवार को भी पंजीयन के लिए ज्यादा लोड रहेगा।

 इस तरह लोग ओटीपी के लिए इंतजार करते रहे, अंत में ओटीपी नहीं मिलने से निराश हुए।
               
और नया पुराने