जबलपुर। मंडला, डिंडौरी में बारिश थमते ही बरगी के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक कम हो गई है। बांध में जलस्तर 420.70 मीटर को स्थिर रखने के लिए पूर्व में खोले गए 13 गेटों में से मंगलवार को दोपहर 12 बजे चार गेट बंद कर दिए गए हैं। 9 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा हैं। इन नौ गेटों की उंचाई घटाकर 0.78 मीटर कर दी गई है। गेटों और केनाल के माध्यम 1231 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। मौजूदा स्थिति में नर्मदा के घाटों का जलस्तर पहले से थोड़ा कम हो गया है।
गौरतलब है कि बरगी बांध प्रशासन जल स्तर को मैंटेन करने के लिए बांध के गेटों की उंचाई कम ज्यादा करता है। इसी प्रकार पानी की आवक कम होने से गेट बंद कर दिए जाते हैं। मौजूदा हालात में पिछले दिनों की अपेक्षा पानी की आवक कम हो गई है, जिससे चार गेटों को बंद करके नौ गेटों की उंचाई 2.17 मीटर से घटाकर 0.78 मीटर की गई है।
